Skip to main content

#भारत_माता_के_आंचल_के_रक्षा_करत_करत_जे_शहीद_हो_गईलन, उनकरा काहे भुला गइलअ हो #विजय भैया,#अनंत भैया ,काहे भुला गइलअ हो झारखंड सरकार #रघुवर बाबु ?

#भारत_माता_के_आंचल_के_रक्षा_करत_करत_जे_शहीद_हो_गईलन,
उनकरा काहे भुला गइलअ हो #विजय भैया,#अनंत भैया ,काहे भुला गइलअ हो झारखंड सरकार #रघुवर बाबु ?





●जब शहीद बृजकिशोर यादव का पार्थिव शरीर को तरिंगे में लपेट कर उनके गांव लाया गया था तो परिवार के सदस्यों के आँखों से आंसुओं के धार ऐसे बहने शुरू हो गए थे जैसे मानों अब कभी थम नहीं पाएंगे। उन्हीं आंसूओं के समंद्र में राजमहल क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा जी के साथ कई सफ़ेद कुरता वाले राजनेता भी नजर आएं थे जो  रोते बिखलते टूटते हुए परिवार को एक शक्ति के रूप में कई आश्वासन दियें थे,एवं झारखण्ड सरकार के द्वारा किये गए घोषणा( शहीद परिवार के आश्रितों को ₹200000 की राहत धनराशि और एक सरकारी नौकरी) को जल्द से जल्द पूरी करवाने का वादा भी किये थे।


● अख़बारों,पत्रिकाओं,न्यूज़ चैनलों इत्यदि में सुबह शाम शहीद बृजकिशोर यादव का मुद्दा सुर्ख़ियों में था।

●आज तकरीबन एक वर्ष से अधिक समय बीत चुके हैं लेकिन शहीद परिवार के आश्रितों को आजतक न ही राहत धनराशि और न ही आश्रित को नौकरी  मिल पाई है। परिवार के लोग सरकारी दफ्तरों में  एक टेबल से  दूसरी टेबल भटकते आ रहे हैं पुण्यतिथि पर कुछ युवा समाजसेवी, मित्रगण एवं परिवार के सदस्यों द्वारा साहिबगंज में टाउन थाना के निकट गांधी स्मारक के पास  एक दिप शहीद बृजकिशोर यादव के नाम  के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उसके ठीक अगले ही दिन समाजसेवी मुरलीधर तिवारी जी और मीडिया,न्यूज़ चैनल के लोग  संबंधित पदाधिकारी से मिले और इस प्रक्रिया में हो रहे विलंब का कारण पूछा गया तो जवाब मिला सभी कार्य प्रक्रिया में लगी हुई है ,बीएसएफ के दिल्ली हेड क्वार्टर से  जैसे ही एनओसी मिल जाती है तो शीघ्र ही जॉइनिंग करा दी जाएगी।और एक बार फिर से सोशल मीडिया फेसबुक,टि्वटर,व्हाट्सएप के साथ साथ अख़बारों,पत्रिकाओं,न्यूज़ चैनलों इत्यदि में शहीद बृजकिशोर यादव का मुद्दा सुर्ख़ियों में आ गया।

#आखिर_ऐसा_क्यों_होता_है

👉 मैं कुंदन सिंह कनिष्क पिछले विगत कई वर्षों से फेसबुक का इस्तेमाल करते आ रहा हूं मैंने एक बात गौर की और मेरी जानकारी के अनुसार किस साहिबगंज में कई राजनीतिक पार्टियां हैं जो अपने बैनर के तले अपने पक्ष में और कोई विपक्ष में बढ़-चढ़कर बोलते हैं सोशल मीडिया पर पोस्ट/ कमेंट करते हैं। हमारा मकसद किसी एक पार्टी पर निशाना साधना नहीं है मैं सभी राजनीतिक दल, समाजसेवी, मीडिया,न्यूज़ चैनल वालों से कहना चाहता हूं की अगर यही आवाज जिस तरह 3 अक्टूबर 2017 को एक चिराग नहीं बल्कि एक धधकते हुए आग की तरह फैली थी उस आग को बुझने ना दिया गया होता तो आज शहीद के टूटे हुए परिवार को इस तरह दर-दर भटकना नहीं पड़ता उन्हें मुआवजा भी मिल गई होती सरकारी नौकरी मिल गई होती। अगर आप लोग हमारी बातों से सहमत नहीं है तो हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके हमारे इन बातों का बहिष्कार खुली रूप से कर सकते हैं।

👉 मैं माननीय विधायक अनंत ओझा जी का साहिबगंज मैं किए गए विकास का सम्मान करता हूं और आशा करता हूं कि हमारे साहिबगंज जिला को पूरे झारखंड का नंबर वन जिला बनाएंगे।

👉हमारे साहिबगंज में माननीय विधायक अनंत ओझा जी जो कि बीजेपी पार्टी से हैं और झारखंड में बीजेपी की सरकार है साथ ही केंद्र में भी बीजेपी की सरकार बैठी है। विधायक जी को विशेष रूप से इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए साथ ही विपक्ष के सभी पार्टियों से निवेदन है कि जो सत्ता में बैठे हैं अगर उनके द्वारा कोई कोई भूल या कोई गलती या गलत फैसले लिए जा रहे हो तो उनसे उनको अवगत कराएं उन्हें जागरुक कराएं उन्हें सही कदम बढ़ने की ओर उन्हें मार्गदर्शन दें। साथ ही एक विनम्र आग्रह करूँगा की कम से कम उनके लिए जो वतन की रक्षा करते हुए शरहद पर शहीद हो गए हैं उनके सम्मान में राजनीति ना करें। सभी पार्टियां एकजुट होकर उन शहीद परिवार को न्याय दिलावें उनके सम्मान को उन्हें दिलावें इनसे ज्यादा ख़ुशी की बात उन शहीद परिवार के लिए कुछ नही हो सकती।

   धन्यवाद,जय हिंद
#कुंदन_सिंह_कनिष्क 🙏

Comments

Popular posts from this blog

सुबह की शुरुआत मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ...

कुंदन सिंह कनिष्क के कलम से...🖋️   मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ आदमी आदमी से घृणा नहीं करे जहाँ धरती प्रेम के आशीर्वाद से पगी हो और रास्ते शान्ति की अल्पना से सुसज्जित मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ सभी को आज़ादी की मिठास मिले जहाँ अन्तरात्मा को लालच मार नहीं सके जहाँ धन का लोभ हमारे दिनों को नष्ट नहीं कर सके मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ काले या गोरे चाहे जिस भी नस्ल के तुम रहो धरती की सम्पदा का तुम्हारा हिस्सा तुम्हें मिले जहाँ हर आदमी आज़ाद हो जहाँ सिर झुकाये खड़ी हो दुरावस्था जहाँ मोतियों-सा अच्छल हो आनन्द और सबकी ज़रूरतें पूरी हों ऐसा ही सपना देखता हूँ मैं इस धरती का....

एक अपील....

युवा सोच एक निवेदन प्रिय मुख्यमंत्री जी, बिहार में छात्र पढाई करते हैं और सरकारी जॉब पाने के लिए रात-दिन एक कर मेहनत करते हैं लेकिन जब परीक्षा होता हैं और रिजल्ट में उनका नाम नहीं होता तो उन्हें बहुत दुःख होता हैं. घरवाले भी कहते हैं बेटा और मेहनत करो…लेकिन छात्र यह समझ में नहीं पाते कि एक क्लर्क के लिए और कितना मेहनत करने की जरुरत हैं. एक क्लर्क की तैयारी करने वाले के पास आईएएस की नॉलेज हो जाती हैं लेकिन उसका क्लर्क में नहीं होता हैं और उसका सबसे बड़ा कारण परीक्षाओं में चल रही धांधली हैं. कुछ छात्र तो हार कर, पढाई छोड़ सेटिंग कराने के लिए पैसे के जुगाड़ में लग जाते हैं. मतलब सेटिंग तो पक्का हो जाता हैं अगर पैसा हैं तो. जिसके पास पैसा नहीं या सेटिंग से नहीं चाहता वह कोचिंग टियुशन पढ़ाने लग जाता हैं. मतलब साफ़ हैं मुख्यमंत्री जी सेटिंग की जड़ गाँव-गाँव तक पहुँच चुकी हैं और सबसे ऊपर तक के लोग भी इसमें शामिल हैं. मैं नहीं जानता सत्ता के लोग इसमें जुड़े हैं की नहीं लेकिन जरुर जुड़े होंगे क्योंकि सत्ता तो अब आई हैं धंधा में तो पहले से होंगे. बिहार के छात्रों का भविष्य हर विभाग में...

एनपीए कैसे कम होता है?

युवा सोच   जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा पूंजीपतियों को लूटा कर भारती शिपयार्ड (जी हाँ, भारती एयरटेल वालों की ही है, ऐसे बड़े नामों वाले केस बहुत हैं, माल्या तो छोटा ही है!) का 10 हज़ार करोड़ का कर्ज NPA हुआ| बैंक कैसे वसूल करते? अब यह कर्ज 3 हज़ार करोड़ में एडेलवीस को बेच दिया गया जिसे शुरू में सिर्फ 450 करोड़ देने हैं, बाकी किश्तों में| कंपनी का नाम बदल दिया गया है और 7 हजार करोड़ सर से उतरे तो दौड़ेगी भी! कम्पनी की क़ीमत बढ़ेगी, दाँव लगाने वाले वित्तीय पूँजीपति तगड़ा मुनाफा कमायेंगे|  और बैंक का 7 हज़ार करोड़ का बट्टे खाते में जाने वाला नुकसान ? वह हम देंगे, बढ़ते बैंक चार्ज, घटते डिपाजिट ब्याज़ से सिर्फ बैंक ग्राहक ही नहीं, बल्कि बैंक में जमा करने लायक कमाई न करने वाले भी क्योंकि सरकार बैंक को और पूँजी देगी| तो और टैक्स दें, बढे रेल भाड़े दें, बढ़ी कीमतें दें, 'राष्ट्रवादी' बनें!  पर 10 हज़ार करोड़ एनपीए तो कम हो गया ना, मितरों! By : Kundan Singh Kanishk.....