Skip to main content

शर्मनाक : शहीद पिंटू सिंह का पार्थिव शरीर आया पटना,नहीं दिखे बीजेपी एवं जदयू के मंत्री,संकल्प रैली में रहे मशगुल : कुंदन सिंह 'कनिष्क'

कुंदन सिंह कनिष्क के कलम से.....🖋️


पटना :-  सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह शुक्रवार की शाम आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। वो मूल रूप से बेगूसराय स्थित बखरी के बगरस ध्यान चक्की गांव के रहने वाले थे। सबको पता था बिहार के लाल शहीद पिंटू सिंह का पार्थिव शरीर आज पटना आने वाला है। पटना एयरपोर्ट पर पिंटू सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर लाया गया। जब आम लोगों को खबर थी तो जाहिर सी बात है भाजपा से लेकर सभी पार्टियों को इस बात की खबर तो जरूर होगी। फिर भी पटना एयरपोर्ट पर एनडीए के मंत्री क्या एक छोटे कार्यकर्ता तक नही दिखें। मुख्यमंत्री नितीश जी आपने जो बड़ी फूलों की माला पहनाकर मोदी जी के साथ केंद्रीय मंत्री जी का स्वागत किया उन्हीं मालाओं में से केवल दो फूल शहीद पिंटू सिंह के पार्थिव शरीर पर चढ़ा कर कम से कम श्रंद्धांजलि दे देते तो वहां पहुँचे शहीद पिंटू सिंह के  को लेने उनकी बहन और भाभी का दिल नहीं उतना नहीं दुखता। भाजपा और जदयू के ऐसे शर्मनाक कृत से बेगूसराय के वासियों के साथ साथ कई बिहार वासियों का दिल टूट गया। क्योंकि इनकी सरकार थी इनका वहाँ पहुँचना महा फ़र्ज़ था । सेना की शहादत पर राजनीती बड़े गर्व से करते हैं। शायद भाजपा जदयू के राजनेताओं के लिए सेना की शहादत से बढ़कर संकल्प रैली होती है, तो फिर क्यों सेना की शहादत की नाम लेकर रैली के मंच से राजनीती की रोटी सेकते हैं। सोचिये उन शहीद के परिवारों के मन में क्या ख्याल आया होगा जब वो घर( बेगूसराय) से निकले होंगे ये सोचकर की हमारा शहीद बेटे का पार्थिव शरीर को श्रंद्धाजलि देने के लिए एयरपोर्ट पर भीड़ उमड़ पड़ेगी जैसा उन्होंने औरों में देखा होगा पर ये क्या यहाँ तो एयरपोर्ट सुना सुना सा दिखा,जरा सोचिए कम से कम उनकी कदर कर लिए होते। केवल यहां डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक समेत पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी साथ ही कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राजद से शिवानंद तिवारी जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। लेकिन सभी राजनेता एक बात ध्यान में रखें कि एक माँ अपने बेटे को सीमा पर फौजी के रूप में इसलिये भेजती है ताकि वो अपने भारत माता के आंचल की आखरी साँस तक रक्षा करे। रक्षा करते करते अगर वो शहीद भी जो जाते है तो उस माँ के आँख में आंसू तो जरूर होते है लेकिन माथे पर गर्व भी झलकता है।वो इस बात की भूखी नही होती की राजनेता मेरे बेटे को श्रंद्धाजलि दे,बस थोड़ा दिल को ठेस पहुँचती है। भारत का हर बेटा जो शहीद होते है वो अमर हो जाते है, चाहे आपलोग उन्हें श्रद्धांजलि दे अथवा न दें।

जय हिंद,
जय हिंद की सेना।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Comments

Popular posts from this blog

सुबह की शुरुआत मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ...

कुंदन सिंह कनिष्क के कलम से...🖋️   मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ आदमी आदमी से घृणा नहीं करे जहाँ धरती प्रेम के आशीर्वाद से पगी हो और रास्ते शान्ति की अल्पना से सुसज्जित मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ सभी को आज़ादी की मिठास मिले जहाँ अन्तरात्मा को लालच मार नहीं सके जहाँ धन का लोभ हमारे दिनों को नष्ट नहीं कर सके मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ काले या गोरे चाहे जिस भी नस्ल के तुम रहो धरती की सम्पदा का तुम्हारा हिस्सा तुम्हें मिले जहाँ हर आदमी आज़ाद हो जहाँ सिर झुकाये खड़ी हो दुरावस्था जहाँ मोतियों-सा अच्छल हो आनन्द और सबकी ज़रूरतें पूरी हों ऐसा ही सपना देखता हूँ मैं इस धरती का....

एक अपील....

युवा सोच एक निवेदन प्रिय मुख्यमंत्री जी, बिहार में छात्र पढाई करते हैं और सरकारी जॉब पाने के लिए रात-दिन एक कर मेहनत करते हैं लेकिन जब परीक्षा होता हैं और रिजल्ट में उनका नाम नहीं होता तो उन्हें बहुत दुःख होता हैं. घरवाले भी कहते हैं बेटा और मेहनत करो…लेकिन छात्र यह समझ में नहीं पाते कि एक क्लर्क के लिए और कितना मेहनत करने की जरुरत हैं. एक क्लर्क की तैयारी करने वाले के पास आईएएस की नॉलेज हो जाती हैं लेकिन उसका क्लर्क में नहीं होता हैं और उसका सबसे बड़ा कारण परीक्षाओं में चल रही धांधली हैं. कुछ छात्र तो हार कर, पढाई छोड़ सेटिंग कराने के लिए पैसे के जुगाड़ में लग जाते हैं. मतलब सेटिंग तो पक्का हो जाता हैं अगर पैसा हैं तो. जिसके पास पैसा नहीं या सेटिंग से नहीं चाहता वह कोचिंग टियुशन पढ़ाने लग जाता हैं. मतलब साफ़ हैं मुख्यमंत्री जी सेटिंग की जड़ गाँव-गाँव तक पहुँच चुकी हैं और सबसे ऊपर तक के लोग भी इसमें शामिल हैं. मैं नहीं जानता सत्ता के लोग इसमें जुड़े हैं की नहीं लेकिन जरुर जुड़े होंगे क्योंकि सत्ता तो अब आई हैं धंधा में तो पहले से होंगे. बिहार के छात्रों का भविष्य हर विभाग में...

एनपीए कैसे कम होता है?

युवा सोच   जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा पूंजीपतियों को लूटा कर भारती शिपयार्ड (जी हाँ, भारती एयरटेल वालों की ही है, ऐसे बड़े नामों वाले केस बहुत हैं, माल्या तो छोटा ही है!) का 10 हज़ार करोड़ का कर्ज NPA हुआ| बैंक कैसे वसूल करते? अब यह कर्ज 3 हज़ार करोड़ में एडेलवीस को बेच दिया गया जिसे शुरू में सिर्फ 450 करोड़ देने हैं, बाकी किश्तों में| कंपनी का नाम बदल दिया गया है और 7 हजार करोड़ सर से उतरे तो दौड़ेगी भी! कम्पनी की क़ीमत बढ़ेगी, दाँव लगाने वाले वित्तीय पूँजीपति तगड़ा मुनाफा कमायेंगे|  और बैंक का 7 हज़ार करोड़ का बट्टे खाते में जाने वाला नुकसान ? वह हम देंगे, बढ़ते बैंक चार्ज, घटते डिपाजिट ब्याज़ से सिर्फ बैंक ग्राहक ही नहीं, बल्कि बैंक में जमा करने लायक कमाई न करने वाले भी क्योंकि सरकार बैंक को और पूँजी देगी| तो और टैक्स दें, बढे रेल भाड़े दें, बढ़ी कीमतें दें, 'राष्ट्रवादी' बनें!  पर 10 हज़ार करोड़ एनपीए तो कम हो गया ना, मितरों! By : Kundan Singh Kanishk.....