Skip to main content

अर्थव्यवस्था चकाचक है तो लाखों इंजीनियर नौकरी से निकाले क्यों जा रहे हैं?

युवा सोच

अर्थव्यवस्था चकाचक है तो लाखों इंजीनियर नौकरी से निकाले क्यों जा रहे हैं?


🖋Kundan Singh kanishk

नरेन्द्र मोदी विकास के बड़े-बड़े दावे करते हुए सत्ता में आये थे। देश को ऐसी विकास यात्रा पर ले चलने के सपने दिखाये गये थे जिसमें करोड़ों रोज़गार पैदा होंगे। मगर पिछले 3 साल में गौरक्षक दलों, लम्पट वाहिनियों और स्वयंभू एंटी-रोमियो दस्तों ‍आदि के अलावा नये रोज़गार कहीं पैदा होते नहीं दिख रहे हैं। उल्टे , आईटी जैसे जिन क्षेत्रों के लोग अपने को बहुत सुरक्षित और देश के बाकी अवाम से चार हाथ ऊपर समझते थे, उनके ऊपर भी गाज गिरनी शुरू हो गयी है।
पिछले कुछ महीनों में देश की सबसे बड़ी 7 आईटी कम्पनियों से हज़ारों इंजीनियरों और मैनेजरों को निकाला जा चुका है। प्रसिद्ध मैनेजमेंट कन्सल्टेंट कम्पनी मैकिन्सी ‍की रिपोर्ट के अनुसार अगले 3 सालों में हर साल देश के 2 लाख साफ्टवेयर इंजीनियरों को नौकरी से निकाला जायेगा। यानी 3 साल में 6 लाख। ऐसा भी नहीं है कि केवल आईटी कम्पनियों से ही लोग निकाले जा रहे हैं। सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कम्पनियों में से एक लार्सेन एंड टुब्रो (एल एंड टी) ने भी पिछले महीने एक झटके में अपने 14,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये तो बड़ी और नामचीन कम्पनियों की बात है, लेकिन छोटी-छोटी कम्पनियों से भी लोगों को निकाला जा रहा है। आईटी सेक्टर की कम्पनियों की विकास दर में भयंकर गिरावट है। जिन्होंने 20 प्रतिशत का लक्ष्य रखा था उनके लिए 10 प्रतिशत तक पहुँचना भी मुश्किल होता जा रहा है। अर्थव्यवस्था की मन्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है और नये रोज़गार पैदा होने की दर पिछले एक दशक में सबसे कम पर पहुँच चुकी है।
इसका असर नये इंजीनियरों के लिए रोज़गार के अवसरों पर भी पड़ रहा है। कुछ साल पहले तक आईआईटी के छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी होने से पहले ही लाखों की नौकरी पक्की हो जाती थी। मगर आज आईआईटी से निकलने वाले हर तीन में से एक इंजीनियर को ही तुरन्त काम मिल पा रहा है, बहुतों को तो महीनों खाली बैठे रहना पड़ रहा है। उनकी तनख्वाहें भी कम होती जा रही हैं। छोटे इंजीनियरिंग कालेजों और देशभर में थोक भाव से खुले प्राइवेट कालेजों से निकले इंजीनियरों के लिए तो बेरोज़गारी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। बहुतों को तो 15-16 हज़ार में छोटी कम्पनियों में खटना पड़ रहा है। थोक भाव से पैदा हुए एमबीए स्नातकों की हालत भी कुछ ऐसी ही है।
कहा जा रहा है कि ऑटोमेशन और नयी टेक्नोलॉजी आने से लोग बेरोज़गार हो रहे हैं। यह केवल पूँजीवाद में ही हो सकता है जहाँ कुशलता और तकनीक का हर नया विकास उन्हीं लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है जिन्होंने उसे पैदा किया था। ऑटोमेशन और नयी तकनीकें बहुसंख्यक लोगों के लिए जीना आसान बनाने के बजाय कुछ लोगों के लिए मुनाफ़े बढ़ाने का और बहुसंख्यक लोगों के लिए बेरोज़गारी का सबब बन जाती हैं।
एक दिलचस्प बात यह है कि आईटी क्षेत्र के ये लोग जो पहले ट्रेड यूनियन का नाम सुनते ही गाली देते थे, अब उन्हें अपनी गर्दन पर तलवार पड़ने पर यूनियनों की याद आ रही है। जो लोग पहले बहस किया करते थे कि कम्पनियों को इस बात का पूरा अधिकार है कि वे अपने हिसाब से मज़दूरों को काम पर रखें और निकालें, और ‘परफ़ॉरमेंस’ ही नौकरी बने रहने का असली आधार होना चाहिए, वही लोग अब यूनियनों से सम्पर्क कर रहे हैं और खुद यूनियन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर यही कहा जा सकता है, ‘देर आये, दुरुस्त आये।’

Comments

Popular posts from this blog

सुबह की शुरुआत मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ...

कुंदन सिंह कनिष्क के कलम से...🖋️   मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ आदमी आदमी से घृणा नहीं करे जहाँ धरती प्रेम के आशीर्वाद से पगी हो और रास्ते शान्ति की अल्पना से सुसज्जित मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ सभी को आज़ादी की मिठास मिले जहाँ अन्तरात्मा को लालच मार नहीं सके जहाँ धन का लोभ हमारे दिनों को नष्ट नहीं कर सके मैं एक ऐसी धरती का सपना देखता हूँ जहाँ काले या गोरे चाहे जिस भी नस्ल के तुम रहो धरती की सम्पदा का तुम्हारा हिस्सा तुम्हें मिले जहाँ हर आदमी आज़ाद हो जहाँ सिर झुकाये खड़ी हो दुरावस्था जहाँ मोतियों-सा अच्छल हो आनन्द और सबकी ज़रूरतें पूरी हों ऐसा ही सपना देखता हूँ मैं इस धरती का....

एक अपील....

युवा सोच एक निवेदन प्रिय मुख्यमंत्री जी, बिहार में छात्र पढाई करते हैं और सरकारी जॉब पाने के लिए रात-दिन एक कर मेहनत करते हैं लेकिन जब परीक्षा होता हैं और रिजल्ट में उनका नाम नहीं होता तो उन्हें बहुत दुःख होता हैं. घरवाले भी कहते हैं बेटा और मेहनत करो…लेकिन छात्र यह समझ में नहीं पाते कि एक क्लर्क के लिए और कितना मेहनत करने की जरुरत हैं. एक क्लर्क की तैयारी करने वाले के पास आईएएस की नॉलेज हो जाती हैं लेकिन उसका क्लर्क में नहीं होता हैं और उसका सबसे बड़ा कारण परीक्षाओं में चल रही धांधली हैं. कुछ छात्र तो हार कर, पढाई छोड़ सेटिंग कराने के लिए पैसे के जुगाड़ में लग जाते हैं. मतलब सेटिंग तो पक्का हो जाता हैं अगर पैसा हैं तो. जिसके पास पैसा नहीं या सेटिंग से नहीं चाहता वह कोचिंग टियुशन पढ़ाने लग जाता हैं. मतलब साफ़ हैं मुख्यमंत्री जी सेटिंग की जड़ गाँव-गाँव तक पहुँच चुकी हैं और सबसे ऊपर तक के लोग भी इसमें शामिल हैं. मैं नहीं जानता सत्ता के लोग इसमें जुड़े हैं की नहीं लेकिन जरुर जुड़े होंगे क्योंकि सत्ता तो अब आई हैं धंधा में तो पहले से होंगे. बिहार के छात्रों का भविष्य हर विभाग में...

एनपीए कैसे कम होता है?

युवा सोच   जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा पूंजीपतियों को लूटा कर भारती शिपयार्ड (जी हाँ, भारती एयरटेल वालों की ही है, ऐसे बड़े नामों वाले केस बहुत हैं, माल्या तो छोटा ही है!) का 10 हज़ार करोड़ का कर्ज NPA हुआ| बैंक कैसे वसूल करते? अब यह कर्ज 3 हज़ार करोड़ में एडेलवीस को बेच दिया गया जिसे शुरू में सिर्फ 450 करोड़ देने हैं, बाकी किश्तों में| कंपनी का नाम बदल दिया गया है और 7 हजार करोड़ सर से उतरे तो दौड़ेगी भी! कम्पनी की क़ीमत बढ़ेगी, दाँव लगाने वाले वित्तीय पूँजीपति तगड़ा मुनाफा कमायेंगे|  और बैंक का 7 हज़ार करोड़ का बट्टे खाते में जाने वाला नुकसान ? वह हम देंगे, बढ़ते बैंक चार्ज, घटते डिपाजिट ब्याज़ से सिर्फ बैंक ग्राहक ही नहीं, बल्कि बैंक में जमा करने लायक कमाई न करने वाले भी क्योंकि सरकार बैंक को और पूँजी देगी| तो और टैक्स दें, बढे रेल भाड़े दें, बढ़ी कीमतें दें, 'राष्ट्रवादी' बनें!  पर 10 हज़ार करोड़ एनपीए तो कम हो गया ना, मितरों! By : Kundan Singh Kanishk.....